
गोगुंदा – मंगलवार को कस्बे के महाराणा प्रताप सर्कल पर अटल प्रगति पथ को लेकर भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, गोगुंदा सरपंच कालूराम गमेती, प्रधान सुंदर देवी, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, पूर्व उपप्रधान पप्पू राणा भील, मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी,वरिष्ठ कार्यकर्ता नाहर सिंह देवड़ा, भाजपा महामंत्री सुरेश सोनी, नान्देशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा , मीडिया प्रभारी सुरेश तेली, किशन सिंह झाला, योगेन्द्र सिंह राव , दिलीप गमेती सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न कार्य को बजट घोषित किया था जिसमें कार्य हो रहें हैं वहीं अटल प्रगति पथ गोगुंदा की सुंदरता और आकर्षण का केंद्र भी बनेगा, मोड़ी ,कठार से कुंभलगढ़ जोड़ने वाली सड़क का कार्य भी पूरा हो चुका है। इसके लिए सरकार ने 18 करोड़ रुपए का बजट घोषित किया था वो कार्य भी पूरा हुआ है। पहले सायरा और गोगुंदा में लाइट को लेकर समस्या होती थी अब सायरा में भी 45 करोड़ का जीएसएस काम भी चल रहा है। पहले गोगुंदा में कॉलेज खुला था अब सायरा में भी कॉलेज बन गया है। देवला में एकलव्य मोडल स्कूल बना है, सिरवल में बारिश के दिनों आने जाने के लिए समस्या होती थी अब वहां 6 करोड़ में पुलिया निर्माण किया गया है अब राजतिलक स्थल से उभेश्वर तक सड़क की स्वीकृति 65 करोड़ में हुई है उसका कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा जिसमें धोली घाटी और रामपुरा तक कार्य किया जाएगा।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





