Home » प्रदेश » उदयपुर रेंज के आईजी ने कहा- ‘डिसएबिलिटी से डीआईएस हटाइए

उदयपुर रेंज के आईजी ने कहा- ‘डिसएबिलिटी से डीआईएस हटाइए

उदयपुर – अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस (आईडीपीडी) समारोहों की शुरुआत सोमवार को उल्लासपूर्ण तरीके से हुई। अभिलाषा विशेष विद्यालय (एवीवी) की सिग्नेचर कैंपेन बस का शुभारंभ उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव द्वारा किया गया। श्रीवास्तव ने विशेष रूप से तैयार की गई बस पर हस्ताक्षर करते हुए “आई एम सूपरमैन” लिखा। उनका यह प्रेरणादायक संदेश वहाँ उपस्थित बधिर छात्रों के लिए उत्साह और आत्मविश्वास का स्रोत बना। कार्यक्रम में भगवत बाबेल और अनिल शाह जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और दिव्यांगजन के समावेशन हेतु अपना समर्थन व्यक्त किया। छात्राओं ने आईजी साहब की कलाई पर मौली बांधी, और कहा कि एवीवी के बधिर छात्रों के बड़े भाई हैं और सदैव उनका साथ देंगे। आईजी श्रीवास्तव ने बच्चों को पूरा समर्थन देने का वचन दिया। सेडा की मुख्य कार्यकारी रेनू सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह सिग्नेचर अभियान स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता फैलाने, स्वीकार्यता बढ़ाने और दिव्यांग व्यक्तियों के साथ एकजुटता दिखाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
अपनी शुभकामनाएँ देते हुए आईजी ने एक सशक्त संदेश दिया
“डिसएबिलिटी से डीआईएस हटाइए।” आईजी श्रीवास्तव ने बस को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। सिग्नेचर कैंपेन बस अब विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का दौरा करेगी, जहाँ छात्र इस पर हस्ताक्षर कर दिव्यांग व्यक्तियों के सम्मान और समावेशन का संकल्प लेंगे। इसके बाद एक आर्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमे अभिलाषा विशेष विद्यालया के विद्यार्थियों ने विद्याभवन स्कूल के बच्चों का साथ मिलकर सुंदर चित्रकारियों को अंजाम दिया और समावेशन का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!