
गोगुंदा – क्षेत्र में बढ़ती ठंडक के बीच खेतों में सरसों की फसल लहलहा रही है। खेतों में बिछी हुई पीली चादर से किसानों के चेहरे पर खुशी जाहिर होने लगीं है। हालांकि क्षेत्र में सरसों की फसल कम होती है लेकिन इस बार गोगुंदा क्षेत्र से सटे भारोडी गांव के समीप अधिकांश खेतों में सरसों की फसल लहलहा रही है। फ़सल पर लगे पीले फूलों का मनमोहक दृश्य राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा हैं। वहीं मौसम के अनुकूल किसानों को बेहतर उत्पादन की उम्मीद है । इस दौरान सरसों की फसल दिसंबर माह में ही लहरानें लगीं है तो उत्पादन भी अच्छी हो सकती है क्योंकि जनवरी माह तक सरसों की फसल में कीड़े लगने से फसल खराब हो जाती है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





