
गोगुंदा – रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी और नान्देशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा के नेतृत्व में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का स्वागत किया गया।
मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी ने बताया कि रविवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और गुलाबचंद कटारिया सड़क मार्ग से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पुत्र के शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम और राज्यपाल को केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर पारंपरिक सम्मान तीन कमान भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला,पूर्व उपप्रधान पप्पू राणा भील, बीएस राव, वरिष्ठ कार्यकर्ता नाहर सिंह देवड़ा, किशन सिंह झाला,ओम सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह सिसोदिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





