Home » प्रदेश » मृत तेदुंए का वन विभाग ने किया दाह संस्कार

मृत तेदुंए का वन विभाग ने किया दाह संस्कार

गोगुंदा – क्षेत्र के जसवंत गढ़ वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक मृत तेदंुए का दाह संस्कार किया गया। जसवंत गढ़ वन चौकी के वनपाल पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को स्थानिय ग्रामीणों से सुचना मिली कि हाईवे के समीप मूलजी का ढ़ाबा के पास एक मृत जंगली जानवर का शव पाया गया था। मौके पर वन विभाग की टीम ने मौके से शव को कब्जे में लिया गया गया। वहीं मृत शव मादा तेंदुए का था जिसकी आयु 18 माह के करीब थी। उन्होंने बताया कि तेंदुए का पोस्टमार्टम कर वन चौकी जसवंत गढ़ पर ही दांह संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया दो तेंदुए के आपसी झगड़े में एक की मौत हो गई थी। दांह संस्कार के दौरान धर्मेंद्र मीणा, वन रक्षक भूरी लाल, भीम सिंह, एएसआई नंद लाल नागदा, एएसआई योगेश, डाक्टर योगेश शर्मा सहित जनप्रतिनिधि हडमत सिंह झाला मौके पर मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!