
गोगुंदा – नेशनल हाईवे 27 पर शुक्रवार देर रात को पुलिस की गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी । टक्कर में पुलिस वाहन के आगे का हिस्सा पिचक गया। हादसे में एएसआई नंद लाल नागदा और वाहन चालक किरण कुमार गरासिया को हल्की चोटें आई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हाइवे पेट्रोलियम टीम के भगवत सिंह झाला हाइवे एंबुलेंस के पायलट कुशवर्धन सिंह झाला और ईएमटी अमृत मेघवाल ने एएसआई और वाहन चालक का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। एएसआई नंद लाल नागदा ने बताया कि सूचना मिली की हाइवे पर एक ढाबे पर कुछ बदमाश झगड़ा कर रहे हैं। जिसको लेकर मौके पर जा रहे थे कि मुलजी का ढाबा (घटा माता) मंदिर के समीप पिंडवाड़ा की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी वहीं ट्रक चालक मौके से भाग गया ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





