
सायरा – क्षेत्र के ढूंढी (बरवाड़ा) में संचालित नाइस शिक्षण संस्थान ने शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चयनित बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षण का शुभारंभ किया गया । संस्थान के संचालक आंनद नागदा ने बताया कि निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षण के दौरान महिलाओं को बेसिक कंप्यूटर से संबंधित शिक्षण कराए जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान विगत 8 वर्षों से डिजिटल शिक्षा में कार्यरत हैं । निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षण शुभारंभ के दौरान संचालक मंगल नागदा, शिक्षिका चंचल नागदा सहित निःशुल्क शिक्षण में शामिल बालिकाएं और महिलाएं मौजूद रहीं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





