Home » प्रदेश » ऑल इंडिया सर्विस के रिटायर्ड ऑफिसर्स की द्विमासिक बैठक सम्पन्न

ऑल इंडिया सर्विस के रिटायर्ड ऑफिसर्स की द्विमासिक बैठक सम्पन्न

उदयपुर – ऑल इंडिया सर्विस के रिटायर्ड ऑफिसर्स (उदयपुर बेस्ड) की द्विमासिक बैठक शनिवार को फील्ड क्लब, उदयपुर में सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत कन्वीनर मुनीश गोयल द्वारा सभी सदस्यों के स्वागत एवं पिछली बैठक के कार्यवृत्त प्रस्तुत करने के साथ हुई। गोयल ने आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए समूह की गतिविधियों को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने हेतु सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए। इस अवसर पर समूह में नवनियुक्त सदस्यों एवं आर.के. जैन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सारगर्भित चर्चा की। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई उपयोगी सलाह एवं विचारों से समूह की भावी दिशा और मजबूत हुई। इस अवसर पर मुनीश गोयल, एन.सी. जैन, नमिता प्रियदर्शी, हरीश शर्मा, सोमनाथ मिश्रा, अशोक भंडारी, सुमित लाल बोहरा,, राहुल भटनागर, जितेन्द्र उपाध्याय तथा ओ.पी. शर्मा उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!