
कोटड़ा – शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ और अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से संचालित जीरो डोज परियोजना के अंतर्गत कोटड़ा ब्लॉक में प्रभावशाली सहयोगियों ( इन्फ्लूएंजर) का नियमित टीकाकरण को को बढ़ावा देने हेतु प्रेजेंटेशन, विडियोज एवं आपसी चर्चा के माध्यम से आमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शुभी सेरियान ने टीकाकरण में प्रतिरोधी एवं झिझक रखने वाले परिवारों एवं सेवाप्रदाताओं के बीच एक कड़ी बनकर सामाजिक व्यवहार परिवर्तन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने के बारे में जानकारी दी गई साथ ही जिला समन्वयक पंकज भट्ट ने नियमित टीकाकरण को लेकर किए गए प्रयासों पर जानकारी देते हुए टीकाकरण को सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे। कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण बताया जो 11 जानलेवा बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कोटड़ा ब्लॉक समन्वयक फूल चन्द सरेल ने भी प्रभावशाली सहयोगकर्ता को समाज में टीकाकरण के प्रति व्याप्त शंकाओं को दूर करना एवं समाधान के लिए आगे आने को कहा गया टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रभावशाली सहयोगियों से अपेक्षाएं एवं भूमिका के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।
ब्लॉक समन्वयक भंवर सिंह सिसोदिया ने पंचायत की भूमिका पर बल देते हुए जीरो डोज परियोजना में जीरो डोज ओर ड्राफ्ट आउट के क्रम को कम करने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। देवनारायण खटीक ने समुदाय को जागरुक करने के लिए गांव में कि जा रही सामुदायिक बैठकों के बारे में जानकारी दी बैठकों के माध्यम से किस प्रकार से समुदाय को जागरुक किया जा रहा है इस के बारे में जानकारी साझा की। कोटड़ा ब्लॉक के विभिन्न गांव से 55 प्रभावशाली सहयोगियों ने भाग लिया जिसमें प्रताप सिंह गरासिया, अधिवक्ता रमेश सिंह राजपूत,केशव लाल ,धनियाराम, सुरेश कुमार, मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





