Home » प्रदेश » जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक

जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक

उदयपुर – जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार शाम डीओआईटी सभागार में जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर दीपेन्द्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की संयुक्त निदेशक पूजा साहू ने स्वागत करते हुए मीटिंग एजेण्डा पर चर्चा की। जिले में विभिन्न रजिस्ट्रारों के अधीन संचालित आधार केन्द्रों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। एडीएम राठौड़ ने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार नामांकन को बढ़ाने, अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेशन की प्रगति तेज करने पर विशेष जोर दिया गया। इसमें निजी स्कूलों की ओर से बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेशन नहीं कराने की बात सामने आई एडीएम राठौड़ ने इसके लिए ब्लॉक या स्कूल स्तर पर शिविर लगाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही आधार केन्द्रों के नियमित निरीक्षण, ओवरचार्जिंग एवं अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने को लेकर चर्चा की गई। सरकार की विभिन्न योजनाओं में आधार की उपयोगिता और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के विषय में भी विचार-विमर्श किया गया। कम्युनिटी सर्विस सेंटर के प्रतिनिधि की ओर से ब्लॉक स्तर पर आधार अपडेशन मशीन लगाने के लिए स्थान उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। इस पर एडीएम ने ब्लॉक स्तर पर पंचायत समिति अथवा किसी भी राजकीय परिसर में मशीन स्टोलेशन के लिए डीओआईटी संयुक्त निदेशक को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर अवगत कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य जिला शिक्षाधिकारी प्रतिभा गुप्ता, सहायक निदेशक सीडीईओ डॉ दिनेश बंसल सहित बैंक, डाकघर, सीएससी, तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के अंत में अधिकारियों को आधार सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारू बनाने के निर्देश दिए गए।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!