
उदयुपर– राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव जसवन्त सिंह चौहान ने बताया कि राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से मुलाकात कर आईटी पदों के सृजन कि मांग के लिए ज्ञापन सौपा। राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कपिल चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से मुलाकात कर नवीन पदों के सृजन के संबंध चर्चा की गई। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष धर्म राज मीणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष ऋषि सैनी जिला अध्यक्ष मान सिंह राठौड़, जिला महासचिव दीपचंद कुमावत, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण कुमावत, मीडिया प्रभारी इंदु शेखर मिश्रा, रजनीश कुमार सहायक प्रोग्रामर मौजुद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





