Home » प्रदेश » महाविद्यालय में संविधान दिवस का हुआ आयोजन

महाविद्यालय में संविधान दिवस का हुआ आयोजन

गोगुंदा – बुधवार को राजकीय महाविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत के संविधान की उद्देशिका के सामुहिक वाचन से हुई। जिसमें विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर सह आचार्य आसुराम ने संविधान के निर्माण, उसकी विशेषताओं तथा उसके महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। उनके उद्बोधन ने विद्यार्थियों को संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों को गहराई से समझने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सह-आचार्य डॉ. सबा अगवानी ने विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रभावना को समर्पित राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामुहिक गान किया गया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!