
गोगुंदा – क्षेत्र में संचालित विकल्प संस्थान ने मंगलवार को जेंडर आधारित हिंसा मुक्त समाज को लेकर 16 दिवसीय अभियान का रैली निकालकर आगाज किया गया। मंगलवार को विकल्प संस्थान की ओर से निकली रैली में कई महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया था। रैली पंचायत समिति से हिंसा रोकथाम के नारों से शुरू हुई जो महाराणा प्रताप सर्कल पर मानव श्रृंखला और हिंसा रोकथाम की शपथ के साथ संपन्न हुई। संस्था से पिंकी खटीक ने बताया कि आगामी 16 दिनों के भीतर संस्थान क्षेत्र के गांवों में जाकर महिलाओं पर हो रही हिंसा को रोकने का प्रयास करेगी। जिससे जेंडर समानता की हिंसा में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं के साथ हो रहे डिजिटल साईबर अपराधों के बारे में भी जानकारी देकर जागरूकता लाने के शसक्त प्रयास किए जाएंगे। रैली के दौरान ललिता लोहार,किरण कुंवर, माया देवडा, प्यारी गमेती, माया मेघवाल , रेखा मेघवाल, हर्षिता तेली, गणेशी मेघवाल, रवीना गमेती सोवित वर्मा सहित महिलाएं मौजूद रहीं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





