
गोगुंदा – नेशनल हाईवे 27 पर मंगलवार को सुबह से लेकर दोपहर तक हुए 04 सड़क हादसों से मातम पसर गया। चारों हादसों में घसियार के समीप ढलान पर हुए हादसे से सड़क से गुजरने वाले राहगीरों की रूह कांप उठी। करीब एक किलोमीटर तक फैली बेजुबान भेड़ों की लाशें पड़ी हुई देखकर हर कोई दंग रह गया। हाइवे पेट्रोलियम के भगवत सिंह झाला ने बताया कि मंगलवार को नेशनल हाईवे 27 पर घसियार के समीप उदयपुर से गोगुंदा जा रहे एक भेड़ों के झुंड को बेकाबू ट्रेलर ने कुचल दिया था। जिसमें करीब 35 भेड़ों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। इस दौरान हाईवे पर दूर- दूर तक भेड़ों की लाशें पड़ी और मांस फैल गया था। वहीं मंगलवार अल सुबह को बरोडिया चौकी के समीप एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया था। गनीमत रही की हादसे में कोई हताहत नहीं हुई। वहीं भादवी गुड़ा के समीप ईंटों से भरी 407 ट्रक पलटनें से हाइवे पर जाम लगा रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हाइवे पेट्रोलियम टीम के भगवत सिंह झाला ने क्रेन की मदद से हाइवे को सुचारू करवाया गया। वहीं दोपहर को चौर वावडी कट पर एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पास बनीं नाली में गिर गया था । ट्रेलर में रेती भरी हुई थी जिसको जेसीबी की सहायता से दुसरे ट्रेलर में भरकर हाइवे को सुचारू रूप दिया गया था।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





