
बालिवुड– सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन सोमवार को हो गया। अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल के थे। उन्हें ही-मैन के नाम से जाना जाता था। मशहूर एक्टर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। ध्रमेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे। फिर उन्हें घर ले जाया गया था. घर से ही उनका ईलाज चल रहा था। वहीं अभिनेता धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार उनके घर से कुछ दुरी पर पवन हंस श्मशान घाट पर हुआ । उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था।
सांस लेने में हो रही थी परेशानी
धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर, 2025 को रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल एडमिट करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। 10 नवंबर उनकी तबीयत गंभीर हो गई। उनका पूरा परिवार उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचा। हेमा मालिनी, सनी देओल, ईशा देओल, करण देओल और राजवीर देओल, अभय देओल सभी हॉस्पिटल पहुंचे थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





