
गोगुंदा – प्रधानमंत्री राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आयोजित चिन्हीकरण शिविर का शुभारंभ सोमवार को पंचायत समिति में आयोजित किया गया। शिविर के उद्घाटन के दौरान उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की शारीरिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि गोगुंदा में पहली बार इस प्रकार का शिविर आयोजित हो रहा है, जिसका लाभ बड़ी संख्या में बुजुर्गजन उठा रहे हैं एवं बताया कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के लाभार्थी तक पहुंचना ही प्रशासन की सफलता है
उपखंड अधिकारी शुभम भैंसारे ने उपस्थित लाभार्थियों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया शिविर के नोडल प्रभारी एवं सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रवीण पानेरी ने बताया कि शिविर के प्रथम दिवस 335 वरिष्ठ नागरिकों का विभिन्न सहायक उपकरणों हेतु चिन्हीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर 25 व 26 नवंबर को भी इसी स्थान पर जारी रहेगा।
शिविर में सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, नाहर सिंह देवड़ा, वर्दीशंकर पालीवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





