Home » प्रदेश » दिव्यांगता के बावजूद 100 प्रतिशत कार्य-कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल

दिव्यांगता के बावजूद 100 प्रतिशत कार्य-कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल

गोगुंदा– विधानसभा के भाग संख्या 18 के बीएलओ बाबूलाल पुजारी ने एसआईआर 2026 के तहत शत-प्रतिशत कार्य पूरा किया है। उनका यह कार्य न केवल प्रशासन बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बन गया है।

इनका कार्य अत्यंत कठिन था क्यों कि ये क्षेत्र भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण है, कई घर दूर-दराज व पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। यहां कई स्थानों पर नेटवर्क नहीं मिलता, कभी वाहन न मिलने पर पूरा रास्ता पैदल तय करना पड़ताकृफिर भी बाबूलाल ने धैर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को अपना आधार बनाए रखा, और प्रशासन द्वारा दी गयी टीम के साथ मिलकर यह उपलब्धि सहजता से हासिल की। दिन भर घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाते और शाम को घर लौटकर डिजिटाइजेशन पूरा करते, यह उनका रोज़ का अनुशासन बन गया।

समयबद्धता, संपूर्णता और कर्तव्यनिष्ठा बाबूलाल की इन तीन विशेषताओं ने उन्हें एक उत्कृष्ट बीएलओ के रूप में स्थापित किया। उनकी कार्यशैली ने सिद्ध किया, “दिव्यांगता नहीं, जिम्मेदारी की भावना व्यक्ति को बड़ा बनाती है।”

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!