
सायरा – वन विभाग ने रविवार को ख़ैर की लकड़ियों की अवैध तस्करी करने वाले एक आरोपी को 25 टन लकड़ियों के साथ ट्रक को जब्त किया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज कुमार आदित्य ने बताया कि रविवार को कुंभलगढ़ नेशनल हाईवे पर बरवाड़ा के समीप मोहम्मद रिज़वान को अवैध लकड़ियों का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ट्रक में अवैध लकड़ियों को गुजरात लेकर जा रहा था। क्षेत्रीय वन विभाग सायरा ने यह कारवाई उपवन संरक्षक अजय चित्तौड़ा के निर्देश में की गई थी। इस दौरान भरत कुमार मेघवाल, वनरक्षक चेतन पालीवाल, सहित वनरक्षक संजय पाटीदार की टीम शामिल रहीं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





