
उदयपुर – जिले के गंगुकुंड आयड में रविवार को जगन्नाथ मेघवाल की अध्यक्षता में सामुहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाजजनों ने समाज में सदस्यता अभियान की प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया गया। जिससे समाज के वंचित सदस्यों को जोड़कर समाज की एक जुटता बढ़ाई जा सके। वहीं बैठक में चुनाव प्रक्रिया के संदर्भ में सुझाव पारित किया गया। इस दौरान गिर्वा क्षेत्र के 33 गाँवों के प्रतिनिधियों सहित समाज से बड़ी संख्या मे समाजजनों ने भाग लिया था।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





