
गोगुंदा – राज्य सरकार की ओर से पंचायतों के पुनर्गठन में ग्राम पंचायत ओबरा कलां और ग्राम पंचायत मजावडी से नवसृजित ग्राम पंचायत ओबरा खुर्द बनने पर ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। भाजपा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह राजपूत और कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव युवराज सिंह बाघेला ने बताया कि नई ग्राम पंचायत से शिक्षा स्वास्थ्य विद्युत आपूर्ति जैसे विकास कार्य कराए जाने में मददगार साबित होगी। ग्रामीणों ने इस अवसर पर भव्य जुलूस का आयोजन किया ओर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन तेली ने बताया कि उनके गांव खाखड़ी की 75 साल से मांग थी कि ओबरा खुर्द ओर खाखड़ी गांव मिलकर एक नई ग्राम पंचायत बने जो सपना सब पूरा हुआ है। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन तेली, सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र गमेती, समाजसेवी अशोक पालीवाल, दिनेश डांगी, रमेश पालीवाल, ओबरा कलां सरपंच तोला राम गमेती, कांग्रेस युवा नेता मनोहर तेली, हर्षवर्धन सिंह बाघेला, गजेंद्र तेली, भूरी लाल गमेती, नारायण मेघवाल, चेना राम गमेती, चंपा लाल, लच्छी राम, शिव लाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





