Home » प्रदेश » राज्यपाल के पौत्री की शादी से पहले 900 ट्रीप मिट्टी और डामर से सही बना रणकपुर मार्ग

राज्यपाल के पौत्री की शादी से पहले 900 ट्रीप मिट्टी और डामर से सही बना रणकपुर मार्ग

सायरा – सिक्किम के राज्यपाल के पौत्री की शादी से पहले पीडब्लूडी विभाग ने सुरक्षा सप्ताह के दौरान सायरा रणकपुर घाट सेक्शन एसएच 32 का कार्य पुरा किया गया हैं। सहायक अभियंता निशा कुमावत ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर 15 किलोमीटर तक पुरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी सड़क का डामरीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य को पूरा करने में करीब एक सप्ताह लगा था जिसमें 900 ट्रीप मिट्टी और डामर के लगे थे। इस दौरान विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीपक नागदा, निर्देशक मुंशी चंद मीणा का विशेष योगदान रहा था।

उल्लेखनीय है कि ‌सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की पौत्री कोमल वीरेंद्र माथुर की शादी में रणकपुर के लालबाग में शादी आयोजित होगी । जिसको लेकर कई वीआईपी शामिल होंगे। शादी में शरीक होने वाली कई बड़ी हस्तियां इसी मार्ग से शादी समारोह में शामिल होंगी। वहीं शुक्रवार को अधिकांश वीआईपी मेहमान उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए सीधे रणकपुर पहुंचे थे । मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

बता दें कि रणकपुर स्थित लालबाग होटल में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर शुक्रवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत पहुंचे। जो उदयपुर से सीधे सायरा से होते हुए रणकपुर पहुंचे थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!