Home » प्रदेश » गोगुंदा मे 05 और सायरा में बनी 06 ग्राम पंचायतें

गोगुंदा मे 05 और सायरा में बनी 06 ग्राम पंचायतें

गोगुंदा – राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के 41 जिलों में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन और नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी । इस बड़े फैसले के बाद पंचायती राज का प्रशासनिक और राजनीतिक नक्शा पूरी तरह से बदल गया है। अब उदयपुर जिले में पुनर्गठन के बाद कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 349 हो गई है।
वहीं गोगुंदा पंचायत समिति में पुनर्गठन के बाद 5 ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन हुआ है जिसमें ओबरा खुर्द, सेनवाडा, मादड़ी, जुझारपुरा और केलथडा वहीं सायरा पंचायत समिति में 6 ग्राम पंचायतें बनी है।

नई पंचायतों के साथ बढ़ेंगे हजारों पद

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नई पंचायतों के गठन के बाद प्रदेश में सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंचों के पदों में बड़ी वृद्धि होगी। जितनी नई पंचायतें गठित होंगी, उतने ही नए सरपंच और उपसरपंच के पद सृजित होंगे। इसके अलावा वार्ड पंचों की संख्या भी हजारों में बढ़ने का अनुमान है। अब आगामी पंचायत चुनाव इन्हीं बदली हुई सीमाओं और नई पंचायत संरचना के आधार पर कराए जाएंगे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!