
गोगुंदा – थाना पुलिस ने घर से लापता हुए बच्चे को ढूंढकर परिजनों को सौंपा है।थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि दो दिन पहले सालर (गोराणा) थाना ओगणा निवासी शंकरलाल का बेटा प्रभुलाल घर से लापता हो गया था। जो गोगुंदा बस स्टेण्ड पर भटक गया। जहां रोता हुआ देखकर ग्रामीणों ने थाने में सूचना दी थी। जिस पर थाने से बाल कल्याण अधिकारी विनेश कुमार, हेड कास्टेबल जालमसिंह सहित महिला कास्टेबल सिगरी ने बस स्टेण्ड से बालक को दस्तायाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस दौरान बालक के परिजनों के आखो में खुशी के आंसु छलक आए।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





