
उदयुपर – जिले के वर्ष 2025 संभाग स्तरीय घूमर महोत्सव का आयोजन भंडारी दर्शक मंडप में आयोजित किया गया। संभाग स्तरीय घूमर महोत्सव में अलबेली घूमर ग्रुप ने बेस्ट परफ़ॉर्मेंस का रनर अप अवार्ड एवं बेस्ट ड्रेसअप का रनर अप अवार्ड जीता।
प्रदेश संयुक्त सचिव जसवन्त सिंह चौहान ने बताया कि आयुक्तालय जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग उदयपुर में कार्यरत सूचना सहायक कल्पना पालीवाल पुत्री रमेश चन्द्र पालीवाल को 2 कैटेगरी में अवार्ड मिला है । उदयपुर संभांग प्रभारी मनजीत सिंह यादव ने बताया कि सूचना सहायक कल्पना पालीवाल के अवार्ड जितने पर आईटी यूनियन के कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है तथा सभी साथी कल्पना पालीवाल को बधाई सन्देश प्रेषित कर प्रोत्साहित कर रहे है ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





