Home » प्रदेश » जवाबदेही कानून लागू करवाने की मांग , एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

जवाबदेही कानून लागू करवाने की मांग , एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

गोगुंदा – गुरुवार को अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ के ने बैनर तले 300 से अधिक श्रमिकों जवाबदेही कानून की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व श्रमिकों ने अरावली निर्माण मजदूर संघ के नेतृत्व में राजतिलक स्थल से मुख्य बाजार से होते हुए तहसील कार्यालय तक पैदल रैली निकाली गई।

ज्ञापन में बताया कि विधानसभा में पारित किए गए जवाबदेही कानून में न्यूनतम गारंटी आय अधिनियम, प्लेटफार्म बेस्ड गिग वर्कर कानून सहित स्वास्थ्य का अधिकार कानून के नियम को लागू किया जाए। वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1500 करने और प्रतिवर्ष बढ़ाने, रोजगार गारंटी में कार्य दिवस बढ़ाने, न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने, अनुसूचित जाति/जनजाति विशेष निकास निधि अधिनियम लागू करने, घुमंतू और आदिवासी समुदाय को जमीन के पट्टे जारी करने, लोक कलाकारों को 100 दिन कार्य की मांग, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू कामगार, वन अधिकार, पैसा कानून,शिक्षा, सिलिकोसिस सहित सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल का सामाधान करने की मांग की गई है। इस दौरान तख्तसिंह, गणेश लाल, मनसुख, वालू राम, खुमानी लाल, खेमराज, गेसी बाई, गमानी बाई, दलकी बाई, भेरूलाल, दुर्गा बाई, लीला बाई, सोहन लाल सहित सैकड़ों श्रमिक शामिल थें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!