Home » प्रदेश » जिला कलक्टर ने ली नगर निगम अधिकारियों की बैठक

जिला कलक्टर ने ली नगर निगम अधिकारियों की बैठक

उदयपुर – जिला कलक्टर एवं नगर निगम के प्रशासक नमित मेहता ने बुधवार को निवास पर नगर निगम के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने पर्यटन सीजन के मद्देनजर शहर में साफ-सफाई तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर मेहता ने नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना से शहर में निगम की ओर से चल रही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट हिदायत दी कि प्रशासन का उद्देश्य किसी का नुकसान करना नहीं है। कार्यवाही से पहले कम से कम 72 घंटे पूर्व संबंधित लोगों को मुनादी या डोर-टू-डोर माध्यम से इसकी सूचना दी जाए, ताकि व्यापारी अथवा संबंधित परिवार अपना सामान स्वयं हटा लें। इसके लिए उन्हांने माइक से व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा मियाद पूरी होनेके बाद अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने हाथी पोल सब्जी मंडी की शिफ्ंिटग सही तरीके से कराने तथा इसके बाद पूर्व में चिन्हित अन्य स्थलों पर भी मंडी शिफ्टिंग को लेकर उचित कदम उठाने के भी निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त खन्ना ने शहर में दो-तीन स्थलों पर पार्किंग के लिए स्थल चिन्हित किए जानेकी भी जानकारी दी।

जिला कलक्टर ने शहर की सफाई व्यवस्था का भी फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन है तथा शादियां भी बहुत हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सफाई के मामले में उदयपुर की नकारात्मक छवि लेकर नहीं आए यह प्रयास सभी को मिलकर करने होंगे।उन्होंने सार्वजनिक शौचायलों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने, जर्जरहाल शौचालयों की मरम्मत कराने तथा बिल्कुल अनुपयोगी होने पर उन्हें ध्वस्त कराने की कार्यवाही प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने आगामी दिनों में प्रस्तावित स्वच्छ सर्वे को लेकर भी व्यापक कार्ययोजना बनाते हुए दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह से उसकी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान निरीक्षक मांगीलाल डांगी, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!