
गोगुंदा – बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुन्दा (ए) की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रताओं स्वर्गीय इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्वांजलि दी गई। कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा (ए) के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, उपसरपंच लाल कृष्ण सोनी, पूर्व सरपंच चेन सिंह भादवीगुडा, करणी सेना के गोगुंदा तहसील प्रभारी निर्भयसिंह देवड़ा, वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह झाला, किशनसिंह घाटा, ओबीसी मंडल कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश लौहार, हिमांशु सोनी , रघु टेलर,जोनी भारती लालूराम गमेती रोड सिंह सहित अन्य कार्यक्रता मौजुद रहीं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





