
उदयपुर– उदयपुर जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर जाकर परिगणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। वहीं, ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र भरने को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है। ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र भरते समय पिछले एसआईआर-2002 की मतदाता सूची में स्वयं या माता, पिता या दादा-दादी का नाम शामिल होने पर वो ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र भर सकता है। ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र में वर्ष 2002 की वोटर कार्ड डिटेल्स जैसे स्वयं, माता पिता या दादा-दादी के पिछले एसआईआर 2002 की सूची के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र का नाम, भाग संख्या और क्रम संख्या की जानकारी भरनी है। ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र भरने वाले मतदाताओं के लिए यह काम अब और आसान हो गया है। जिला प्रशासन ने उदयपुर जिले की वर्ष 2002 में सभी विधानसभाओं की मतदाता सूचियों से मतदाताओं की खोज के लिए एक यूआरएल जारी किया है। यह यूआरएल वर्ष 2002 की उदयपुर जिले की सभी विधानसभाओं के मतदाताओं के लिए है। इससे पुराने ईपीआईसी नम्बर या नाम, पिता के नाम से वर्ष 2002 में मतदाता सूची में एंट्री ढूंढ सकते हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





