Home » प्रदेश » सहकार मेले का समापन विक्रेताओं को किया सम्मानित

सहकार मेले का समापन विक्रेताओं को किया सम्मानित   

उदयपुर – अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष में सहकार में समृद्धि की भावना को परिलक्षित करने के उद्देश्य से गांधी ग्राउण्ड में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय सहकार मेला 2025 का समापन समारोहपूर्वक हुआ। मेला सचिव डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि मेले की उदयपुर वासियों ने खुले दिल से सराहना की। मेले में विशेष रुप से आदि हाट के अन्तर्गत जनजातीय महिलाओं द्वारा प्रदर्शित किये गये उत्पाद मेले का मुख्य आकर्षण रहे। मेले मे आए अतिथियों ने गुणवता पूर्वक वस्तुओं की प्रशंसा करते हुए आगे भी इसी तरह के मेले के आयोजन के लिए सुझाव दिए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रमोद सामर ने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन जनमानस में सहकारिता की भावना को सशक्त करने का कार्य करते है। उन्होंने भविष्य में भी सहकारिता के बैनर तले ऐसे आयोजन निरन्तर रुप से करने के लिए प्रेरित किया। समापन समारोह में मेले के सभी 40 विक्रेताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ मेले के सफलतम आयोजन में भागीदारी करने वाले सभी हितधारको को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

मेले में खरीदारी करने वाले ग्राहको में से लकी ड्रा निकाल कर विजेताओ को गिफ्ट हैम्पर दिये गये। 500 रूपए की खरीदारी करने वाले ग्राहकों में से विजेता के. के. शर्मा को 1100 रूपए का गिफ्ट हैम्पर, 1000 की खरीदारी करने वाले ग्राहको में से विजेता पूजा जोशी को 2100 रूपए का गिफ्ट हैम्पर तथा 2000 रूपए की खरीदारी करने वाले ग्राहकों में से विजेता अनिल जैन को 4100 रूपए गिफ्ट हैम्पर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अन्त में मेला संयोजक एवं अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां गुजन चौबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ धर्मेश मोटवानी ने किया। कार्यक्रम में उदयपुर संभाग के सभी जिलो के सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!