
गोगुंदा- मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में द्वितीय एकदिवसीय शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस दौरान नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य के अन्तर्गत गोद लिए गए गाँव नीमच माता का खेड़ा में नशा मुक्ति रैली निकाली गई, जिसमें स्वयंसेवकों ने नशा छोड़ने एवं स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। इसके पश्चात राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीमच माता का खेड़ा में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों एवं उससे दूर रहने के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर भी नशा मुक्ति संबंधी पोस्टर चस्पा कर जनजागरण को और मजबूत किया गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





