Home » प्रदेश » बाइक सहित युवक गिरा 15 फ़ीट गहरे नाले में, रस्सी बांधकर निकाला बाहर

बाइक सहित युवक गिरा 15 फ़ीट गहरे नाले में, रस्सी बांधकर निकाला बाहर 

सायरा – थाना क्षेत्र के पुनावली गांव के समीप मंगलवार देर शाम एक युवक बाइक समेत 15 फ़ीट गहरे नाले में गिर गया। गनीमत रही की युवक को हल्की चोटें आई हैं। वहीं मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को रस्सी बांधकर बाहर नाले से बाहर निकाला गया जबकि बाइक नाले में ही पड़ी बताई जा रही है।

एडवोकेट प्रहलाद पालीवाल ने बताया कि तरपाल निवासी पेमाराम गमेती देर शाम को सायरा की ओर जा रहा था । इस दौरान नारायण निवास होटल के समीप विकट मोड़ पर पेमाराम अनियंत्रित होकर बाइक के साथ नाले में गिर गया था। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद गांव के दिलिप पालीवाल, सतीश पालीवाल,सोहन सिंह ,जीवन पालीवाल सहित अन्य ग्रामीणों ने युवक को रस्सी से बांधकर नाले से बाहर निकाला गया और अस्पताल रेफर किया गया। सूचना के बाद सायरा पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि विकट मोड़ पर किसी भी तरह के दिशा निर्देश नहीं होने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!