Home » प्रदेश » प्रदेश में 98 लाख रूपए से अधिक की विदेशी मदिरा जब्त

प्रदेश में 98 लाख रूपए से अधिक की विदेशी मदिरा जब्त

उदयपुर – आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए 16 अक्टूबर से 16 नवम्बर तक जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रदेश में 98 लाख 19 हजार 854 रूपए मूल्य की भारत निर्मित विदेशी मदिरा जब्त की गई। इसी क्रम में 10 लाख 64 हजार 117 रूपए की देशी मदिरा एवं 5 लाख 55 हजार 486 रूपए मूल्य की बीयर जब्त की गई।
आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के अनुसार प्रदेश में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की गई है। प्रदेश में 16 अक्टूबर से जारी अभियान की अवधि में आबकारी निरोधक दलों द्वारा 4 लाख 3 हजार 243 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में देशी मदिरा की 5807 बोतल जब्त की गई जिसका मूल्य 10 लाख 64 हजार 117 रूपए है। भारत निर्मित विदेशी मदिरा की 1़6449 बोतल जब्त की जिसका मूल्य 98 लाख 19 हजार 854 रूपए है। बीयर की 5730 बोतल जब्त की जिसका मूल्य 5 लाख 55 हजार 486 रूपए है। हथकड़ शराब की 9236 बोतल जब्त की जिसका मूल्य 8 लाख 22 हजार 104 रूपए है। अभियान के दौरान 1 किलोग्राम भांग एवं 136 लीटर स्प्रिट भी जब्त किया गया।
अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत ने बताया कि प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्तता पर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत 1678 केस दर्ज करते हुए 639 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध मदिरा परिवहन में प्रयुक्त 39 दुपहिया वाहन, 8 तिपहिया वाहन, 14 हल्के 4 चार पहिया वाहन, 4 भारी चार पहिया वाहनों सहित 65 वाहनों को सीज किया गया है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!