Home » प्रदेश » सातों विधानसभा क्षेत्रों में परिगणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण में जुटे 1936 बीएलओ

सातों विधानसभा क्षेत्रों में परिगणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण में जुटे 1936 बीएलओ

उदयपुर – जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत परिगणना प्रपत्र वितरण और डिजिटाइजेशन को सफल बनाने के लिए 1936 बूथ लेवल अधिकारी पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जुटे हैं। बीएलओ घर-घर जाकर परिगणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण कर रहे हैं। ईआरओ व एईआरओ फील्ड निरीक्षण, मॉनीटरिंग और बैठकें कर भारत निर्वाचन आयोग के इस अभियान को धरातल पर साकार कर रहे हैं। राजकीय महाविद्यालयों और अन्य संस्थानों में भी प्रशिक्षण देकर अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को राजकीय महाविद्यालय, मावली में कर्मचारियों को स्वयं का इन्युमेरेशन फॉर्म ऑनलाइन भरने के संबंध में जानकारी दी गई। राजकीय महाविद्यालय, झाडोल और जे. आर. शर्मा महाविद्यालय, फलासिया में भी कर्मचारियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!