Home » प्रदेश » अवैध खनन का परिवहन करने वाले दो वाहनों को खान विभाग ने किया जब्त

अवैध खनन का परिवहन करने वाले दो वाहनों को खान विभाग ने किया जब्त 

गोगुंदा – नेशनल हाईवे 27 पर शनिवार को खान विभाग ने अवैध खनन का परिवहन करने वाले दो बड़े वाहनों को जब्त किया है। खान विभाग ने कार्रवाई के दौरान एक ट्रेलर और डंपर को कब्जे में लिया है। दोनों वाहनों को विभाग ने गोगुंदा थाना को सुपुर्द किया था। बता दें कि वाहनों में अवैध बजरी और क्षमता से अधिक गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था।

खान विभाग के आरिफ शेख ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान वाहनों को रोका गया और वाहन चालकों से वैध दस्तावेज नहीं पाये गये थे। उन्होंने बताया कि अवैध खनन खिलाफ विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!