Home » प्रदेश » प्रभावशाली सहयोगियों की आमुखीकरण कार्यशाला हुई सम्पन्न

प्रभावशाली सहयोगियों की आमुखीकरण कार्यशाला हुई सम्पन्न

गोगुंदा – क्षेत्र के बादल होटल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ और अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से संचालित जीरो डोज परियोजना के अंतर्गत प्रभावशाली सहयोगियों ( इन्फ्लूएंजर) के नियमित टीकाकरण में अभिवृद्धि हेतु पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन, विडियोज एवं आपसी चर्चा के माध्यम से आमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दिनेश कुमार मीणा ने टीकाकरण में प्रतिरोधी एवं झिझक रखने वाले परिवारों एवं सेवा-प्रदाताओं के बीच एक कड़ी बनकर सामाजिक व्यवहार परिवर्तन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आव्हान किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ अक्षय व्यास ने टीकाकरण को लेकर किए गए प्रयासों पर जानकारी देते हुए टीकाकरण को सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे। कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण बताया जो 11 जानलेवा बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। फूल चन्द सरेल ने भी इन्फ्लूएशर्स को समाज में टीकाकरण के प्रति व्याप्त शंकाओं के समाधान के लिए आगे आने को कहा । जिला समन्वयक पंकज भट्ट ने टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रभावशाली सहयोगियों से अपेक्षाएं एवं भूमिका पर चर्चा कीऔर पॉवर पॉइंट माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।
ब्लॉक समन्वयक भंवर सिंह सिसोदिया ने पंचायत की भूमिका पर बल देते हुए जीरो डोज परियोजना में जीरो डोज ओर ड्राफ्ट आउट के क्रम को कम करने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही समुदाय को जागरुक करने के लिए गांव में कि जा रही सामुदायिक बैठकों के बारे में जानकारी दी बैठकों के माध्यम से किस प्रकार से समुदाय को जागरुक किया जा रहा है इस के बारे में जानकारी साझा की। गोगुंदा ब्लॉक के विभिन्न गांव से 42 प्रभावशाली सहयोगियों ने भाग लिया और अर्पण सेवा संस्थान से ब्लॉक समन्वयक मुकेश कुमार देवनारायण देवीसिंह सिसोदिया, योगेन्द्र सिंह राव, फतेहलाल जोशी ,गणेश गायरी, तुलसीराम , दरियारवर सिंह, श्याम सिंह सहित निर्भय मेघवाल मौजुद रहे

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!