Home » प्रदेश » लैक्रोज प्रशिक्षण शिविर है चरम पर

लैक्रोज प्रशिक्षण शिविर है चरम पर

उदयपुर– महाराणा प्रताप खेल गांव उदयपुर में ओलंपिक खेल लेक्रोज की आगामी अंतर्राष्ट्रीय एवं फेडरेशन कप प्रतियोगिता हेतु राजस्थान के खिलाड़ियों का एक माह से जारी प्रशिक्षण शिविर चरम पर है। राजस्थान लेक्रोज संघ के अध्यक्ष अशोक परनामी के अनुसार उदयपुर प्रशासन एवं जनजाति विकास विभाग के तहत ओलंपिक खेल लेक्रोज का गहन आवासीय प्रशिक्षण संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी के निर्देशानुसार पिछले एक माह से जारी है जिसका राजस्थान लेक्रोज संघ के सीईओ सज्जाद खान द्वारा अवलोकन किया गया, प्रशिक्षण शिविर भारतीय टीम में चयनित 9 महिला एवं 5 पुरुष खिलाड़ियों सहित राजस्थान के खिलाड़ियों को प्रशिक्षक नीरज बत्रा द्वारा प्रातः एवं सांयकालीन सत्र में पिछले एक माह से जारी है जिसमें शारीरिक व मानसिक मजबूती, तेज गति से सामंजस्य पूर्ण आक्रमण, मजबूत रक्षण, त्वरित गोल रक्षण, विपरीत परिस्थितियों में खेल की योजना के क्रियान्वयन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर की आवास व्यवस्था जनजाति विकास विभाग आयुक्त कन्यहैया लाल स्वामी के निर्देशानुसार उपायुक्त निरमा विश्नोई की देखरेख में पुरुष खिलाड़ियों की सेंटर आफ एक्सीलेंस, चित्रकूट नगर एवं महिला खिलाड़ियों की टीआरआई छात्रावास में की गई है जबकि खेल का अभ्यास उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार खेल जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल की देखरेख में महाराणा प्रताप खेल गांव में संपन्न किया जा रहा है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!