Home » प्रदेश » संयुक्त शासन सचिव ने ली पंचायतीराज योजनाओं की समीक्षा बैठक

संयुक्त शासन सचिव ने ली पंचायतीराज योजनाओं की समीक्षा बैठक

उदयपुर – पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव प्रथम बृजेश कुमार चंदोलिया ने बुधवार को जिला परिषद सभागार में सीईओ रिया डाबी की उपस्थिति में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, स्वामित्व, जनसुनवाई एवं अन्य विभिन्न विभागीय विषयों पर सभी बीडीओ, जिला परिषद प्रकोष्ठ प्रभारी, पंचायत समिति स्टाफ के साथ बिंदुवार चर्चा कर पंचायत में नियमित सफाई, डोर टू डोर कचरा संग्रहण एवं सार्वजनिक शौचालय की सफाई करने, कचरा संग्रहण केंद्र पर कचरे का सेग्रीगेशन करने हेतु निर्देशित किया गया। स्वामित्व योजना के तहत सभी ब्लॉक के शेष मैप जमा करवाने, प्राप्त मैप के अनुसार प्रॉपर्टी पार्सल वितरण करने, संतृप्त गांवों के मैप तैयार कर भिजवाने हेतु निर्देशित किया गया। जिन गांवों में तकनीकी समस्या के कारण प्रॉपर्टी पार्सल वितरण नहीं हुए है उनके प्रस्ताव तैयार करके भिजवाने हेतु निर्देश दिए गए। जिला परिषद के अधिकारीगण व पंचायत समिति स्टाफ को नियमित जनसुनवाई करने, ग्राम पंचायत में निरीक्षण, दौरे व रात्रि चौपाल कर पालना रिपोर्ट भिजवाने, जिला परिषद स्तर पर सभी ब्लॉक की मॉनिटरिंग हेतु निर्देशित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ ढाणी ऐप के माध्यम से मॉनिटरिंग हेतु उदयपुर जिले में किए गए नवाचार पहल का प्रचारदृ प्रसार कर आमजन को जोड़ने हेतु निर्देश दिए गए। बैठक में एसीईओ वीरमा राम सहित सभी विकास अधिकारी तथा जिला परिषद के प्रकोष्ठ प्रभारी उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!