Home » प्रदेश » आबकारी विभाग का विशेष अभियान, प्रदेश में अवैध मदिरा पर कार्रवाई

आबकारी विभाग का विशेष अभियान, प्रदेश में अवैध मदिरा पर कार्रवाई

उदयपुर – आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए। आबकारी आयुक्त नकाते के निर्देशानुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही जारी है। इसके तहत झालावाड़ के ग्राम जरैल, किशनपुरिया, तीतरवास, बिरियाखेड़ी व चांदियाखेड़ी में आबकारी निरोधक दल ने दबिश देकर 800 लीटर वॉश नष्ट कर 37 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की। मौके पर 4 अभियोग दर्ज किए गए। नागौर मेड़ता सिटी क्षेत्र में दबिश की कार्रवाई में 700 लीटर वॉश एवं 4 भट्टियां नष्ट करते हुए 15 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी बरामद की गई। हनुमानगढ़ में भारतमाला रोड़ नगराना टोल प्लाजा संगरिया पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन तलाशी ली गई। श्रीगंगानगर में आबकारी थाना क्षेत्र रायसिंहनगर क्षेत्र में गश्त व दबिश की कार्रवाई में 1700 लीटर उत्तेजित वॉश एवं 7 भट्टियां नष्ट की। मौके से 13 लीटर हथकड़ शराब बरामद कर 2 अभियोग दर्ज किए गए। इसी प्रकार प्रदेश के अन्य जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!