
उदयपुर – राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव जसवन्त सिंह चौहान ने बताया कि आईटी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कपिल चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया से मुलाकात की । प्रतिनिधिमंडल में जिला जयपुर यूनियन से जिला अध्यक्ष मान सिंह और महासचिव दीपचंद कुमावत उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रोग्रामर और सहायक प्रोग्रामर पद पर पदोन्नति हेतु पद सृजित करवाने व प्रोग्रामर पद पर अनुपात 80रू करवाने हेतु मुलाकात की गई। प्रोग्रामर, सहायक प्रोग्रामर एवं सूचना सहायक के पदों का 1 में पदों का निर्धारण करते हुए पुनर्गठन करवाने के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस पर शासन सचिव द्वारा सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





