Home » प्रदेश » अभा मेवाड़ राजपूत महासभा ने सामूहिक विवाह सहित लिए कई निर्णय

अभा मेवाड़ राजपूत महासभा ने सामूहिक विवाह सहित लिए कई निर्णय

खमनोर – क्षेत्र के कामां में रविवार को अखिल भारतीय मेवाड़ राजपूत महासभा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें समाज में सामूहिक विवाह करने सहित कई निर्णय लिए गए। महासभा के महासचिव पंकज सिंह कडेचा ने बताया कि महासभा अध्यक्ष भंवर सिंह चदाणा भुताला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समाज में चल रही सामाजिक बुराइयों और शिक्षा, दहेज प्रथा, मृत्यु भोज पहला पृथा जैसी कई बुराइयों पर चर्चा कर इन बुराइयों को समाप्त करने का सर्वसम्मति गया। बैठक में महासभा के पूर्व अध्यक्ष भामाशाह सूरत सिंह दसाना ने समाज के प्रथम सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन का संपूर्ण खर्चा वहन करने की घोषणा की। बैठक में उपस्थित महासभा के पूर्व अध्यक्ष राजसमंद जिला परिषद के सदस्य कुक सिंह गॉड ने द्वितीय सामूहिक विवाह का संपूर्ण खर्चा उठाने की घोषणा की।

बैठक में सर्व समिति से प्रस्ताव पारित कर मकान का वास्तु,गोल विट्टी,मुंडन संस्कार आदि कार्यक्रमों में पेरावनी प्रथा बंद करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सगाई सगपण में वधु पक्ष के लिए पांच तोला स्वर्ण एवं एक किलोग्राम चांदी के जेवर चढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया।
बैठक के प्रारंभ में महासभा के पूर्व उपाध्यक्ष छगनसिंह कामा, दलपत सिंह सहित आयोजन कमेटी ने महासभा कार्यकारिणी का स्वागत किया गया।
बैठक में महासभा के पूर्व सूरत सिंह दसाना,कूक सिंह गोड़, अध्यक्ष कालू सिंह परमार, महासचिव पंकज सिंह,वरिष्ठ उपाध्याय ओम सिंह खरवाड, उदयपुर जिलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह चदाणा ,गिर्वा चौखला अध्यक्ष किशनसिंह परमार, शंभुसिंह सलोदा, पूर्व महासचिव राम सिंह चदाना,उपाध्यक्ष भगवत सिंह रामा, खमनोर उपाध्यक्ष पूर्व थाना अधिकारी नाथू सिंह खरवड, शंकर सिंह सगरूण, चेनसिंह शिशोदिया, भुताला सरपंच मोहनसिंह खरवड, इंटक जिलाध्यक्ष हरी सिंह पालड़ी किशनसिंह हवाला कलां, भंवर सिंह, किशनसिंह गांव गुंडा, मानसिंह खरवड, केसर सिंह वणी, भेरूसिंह तुला, नारायण सिंह कदमाल,लहरसिंह रेंजर,नाहर सिंह कालोडा, भारत सिंह खरवड़,भवर सिंह छिपाला, लक्ष्मण सिंह मारुवास, भवर सिंह काडो का गुडा सहित उदयपुर राजसमंद जिलों के समाजजन मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!