
गोगुंदा– क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को “नई किरण” नशा मुक्ति द्वारा सारगर्भित व्याख्यान क्रार्यक्रम का आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अनिरुद्ध शर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों और उससे मुक्ति के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की प्रभारी मनिषा चारण ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। व्याख्यान से पूर्व डॉ. ऋचा माथुर ने नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में “नई किरण” संस्था के प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ शंकरलाल व पूनम लोकवानी उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





