Home » प्रदेश » विज्ञान मॉडल एवं टीचिंग एंड प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञान मॉडल एवं टीचिंग एंड प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

उदयपुर– जिले के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय भवन में शुक्रवार को खण्ड स्तरीय विज्ञान मॉडल एवं टीचिंग एड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । परियोजना अधिकारी मनीष जैन व सूचना सहायक जसवन्त सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में 36 विज्ञान टीम मॉडल एवं 06 टीचिंग एड के 98 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अपने-अपने मॉडल्स प्रदर्शित किये।
प्रदर्शित विज्ञान मॉडल्स एवं टीचिंग एड का मूल्यांकन डॉ. सुनिल दुबे, नेशनल एकेडमिक कमेटी, एन.सी.एस.टी.सी नई दिल्ली के पूर्व सदस्य व पर्यावरण विज्ञानी के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में ताहा हुसैन व लक्ष्य शुक्ला, महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, उदयपुर ने प्रथम, माधव त्रिवेदी व सिद्धार्थ शर्मा, सेंट एनथॉनी स्कूल उदयपुर ने द्वितीय, समृद्धि कावडिया तथा भव्य काबरा, श्रीजी पब्लिक स्कूल नाथद्वारा ने तृतीय व वंश सिंघवी एवं यथार्थ श्रीमाली, महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, उदयपुर, ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। टीचिंग ऐड में शिप्रा भोजक, मनीषा परिहार व मनीषा समदानी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं समस्त चयनित प्रतिभागी बीकानेर में दिनांक 17 नवम्बर को आयोज्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!