Home » प्रदेश » शिकार की तलाश में ट्रांसफार्मर की चपेट में आया तेंदुआ, करंट लगने हुईं मौत

शिकार की तलाश में ट्रांसफार्मर की चपेट में आया तेंदुआ, करंट लगने हुईं मौत

सायरा – क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुनावली में शुक्रवार रात को एक तेंदुए की मौत करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेंदुए शिकार की तलाश में था ।
उप-सरपंच योगेश पालीवाल ने बताया कि शुक्रवार रात को पंचायत के समीप लगे विधुत ट्रांसफार्मर के पास एक तेंदुए का मृत शव मिला था। तेंदुआ शिकार की तलाश में था। उन्होंने बताया कि गांव के आसपास जंगली क्षेत्र होने के चलते अक्सर तेंदुए शिकार की तलाश में घूमते हैं। इससे पहले भी कई बार तेंदुए ने पालतू पशुओं को भी शिकार बनाया था। सुबह को सूचना मिलने पर एडवोकेट प्रहलाद पालीवाल, दिलीप पालीवाल, खुमाराम गमेती सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सुचित किया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को कब्जे में लिया गया।

वहीं सूचना पर सायरा वन विभाग के रेंजर मनोज कुमार, वनपाल विकास सहित सतपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और तेंदुए के मृत शरीर को कब्जे में लिया गया। वनपाल विकास मीणा ने बताया कि तेंदुए ने करीब 10 दिन पहले एक भैंस के बछड़े का शिकार किया था तो उसी तलाश में शुक्रवार रात को भी तेंदुए ने ट्रांसफार्मर के पास बने भैंसों के बाड़े में दीवार से छलांग लगाने की कोशिश कर रहा था तो ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया और मादा तेंदुए की करंट लगने उसकी मौत हो गई। वहीं मेडिकल टीम ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कर वन विभाग की टीम को सुर्पुद किया गया। वहीं कमोल नर्सरी में वन विभाग के क्षेत्रिय वन अधिकारी मनोज उदित, पटवारी दिनेश मीणा, सरपंच शंकरलाल गमेती, कांस्टेबल विरेन्द्र सिह सहित अन्य लोगों की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!