Home » प्रदेश » जिलेभर में सर्दी की दस्तक, न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की कमी

जिलेभर में सर्दी की दस्तक, न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की कमी

This December, 'Dilli ki sardi' is missing. Know why - India Today

उदयपुर – झीलों की नगरी में सर्दी ने अब दस्तक दे दी है। गत दिनों हुई बारिश के साथ तापमान में बढोतरी हुई। लेकिन आसमान साफ होने के बाद अब सर्दी का अहसास बढने लगा है। वहीं रात के तापमान में एक ही दिन में 6 डिग्री से अधिक की गिरावट हुई है हालांकि दिन का तापमान अब भी 30 डिग्री के करीब बना हुआ है। शाम होते ही सर्द अहसास में इजाफा होने लगा है।
उदयपुर शहर में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि बीते दिनों हुई बारिश ने मौसम को बदल दिया था और बारिश के साथ सर्द अहसास होने लगा था। लेकिन फिर तापमान में बढोतरी के साथ सर्दी स्थिर बनी हुई थी। वहीं अब शहर का मौसम साफ होने के साथ ही सर्दी बढने लगी है। मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है जो मंगलवार को क्रमशः 30.0 व 21.6 डिग्री था। एक ही दिन में रात के तापमान में छह डिग्री की कमी हुई है। आगामी दिनों में सर्दी और बढने के साथ ही अब ऊनी वस्त्रों की जरूरत महसूस होने लगी है। हालांकि अलसुबह व देर रात सर्दी बीते 15 दिनों से असर दिखा रही है लेकिन अब सुबह व शाम भी ठंड का असर दिखने लगा है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!