
उदयपुर– जिलेे के उदियापोल के समीप रजवाड़ी थाल रेस्टोरेंट में मंगलवार दोपहर को अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। जब रेस्टोरेंट में आग लगी उस दौरान रेस्टोरेंट में ग्राहक खना खा रहें थे। बड़ा हादसा होने से पहले ही होटल के स्टॉफ ने सूझबुझ से ग्राहको को सुरक्षित रेस्टोरेंट से बाहर निकाला गया। देखते ही देखते रेस्टोरेंट के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हांलाकि फायर ब्रिगेड़ के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लेकिन रेस्टोरेंट के किचन में रखा हुआ सामान सहित फर्नीचर को भारी नुकसान हुआ है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





