Home » प्रदेश » भीमकुंड नदी में गिरी कार , ग्रामीणों ने रस्सी बांधकर दो लोगों को निकाला बाहर

भीमकुंड नदी में गिरी कार , ग्रामीणों ने रस्सी बांधकर दो लोगों को निकाला बाहर

गोगुंदा – ब्लॉक के मोरवाल भीमकुंड (सोलारिया) के समीप बुधवार सुबह को एक इको कार अनियंत्रित होकर भीमकुंड नदी में गिर गई। हालांकि हादसे में कोई जनहानि हताहत नहीं हुई है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।

स्थानीय निवासी तुलसी राम गमेती ने बताया कि बुधवार सुबह को सुरजगढ़ से एक कार गोगुंदा जा रही थी। सुबह में कोहरा छाया हुआ था और वाहन चालक को आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं दिया तो कार असंतुलित होकर नदी में गिर गई। सूचना के बाद ग्रामीणों ने रस्सी बांधकर बड़ी मशक्कत से कार में सवार दो लोगों को बाहर निकाल गया हैं । दोनों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं ग्रामीणों ने कार को बाहर निकालने के लिए पहले जेसीबी मशीन को बुलाया गया लेकिन कार नहीं निकल पाई बाद में क्रेन की सहायता से बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा हैं।

सरपंच प्रतिनिधि कमलेश गमेती ने बताया कि नदी के पास से गुजर रही सड़क एक महीने पहले हुई तेज बारिश से पूरी तरह से खस्ताहाल हो गई थीं। उस दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण भी किया लेकिन अभी तक नदी के समीप क्षतिग्रस्त हिस्सा सही नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले दो बाइकें भी नदी में गिर गई थी। जिनको भी ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बहार निकाल गया। हर रोज हादसा होने की संभावना बनी रहती है क्योंकि सड़क के एकतरफा वाहन गुजरते हैं और वाहन चालकों को वाहनों को घुमाने की जगह नहीं मिल पाती है।

कार के गिरने की जानकारी मुझे आपसे ही मिली है। आपको बता दूं बारिश के दिनों जब सड़क टूटी थी उस समय मौका मुआयना करके रिपोर्ट आगे भेज दी थीं। आगे से अभी तक सेक्शन नहीं हुई है तो काम कैसे कर सकतें हैं हालांकि जो पुलिया बनी हुई है और जहां क्षतिग्रस्त हिस्सा है उसको छोड़कर साढ़े 7 फ़ीट जगह वाहनों को मिल भी रही है। जिसमें आसानी से वाहनों को चलाया जा सकता है। अब थोड़ी सावधानी तो वाहन चालकों को भी रखनी पड़ेगी। हालांकि की सेक्शन होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

कनिष्ठ अभियंता भावेश कुमार डामोर , गोगुंदा

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!