
गोगुंदा– मंगलवार को गोगुंदा महाविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर इतिहास विभाग के सहायक आचार्य असुराम ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य डॉ. ऋचा माथुर ने अपने उद्वोधन में भगवान बिरसा मुंडा को जनजातीय समाज के प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनीषा मेघवाल, द्वितीय स्थान निर्मला गोस्वामी, तथा तृतीय स्थान हिना कहार ने प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता की विजेता निर्मला गोस्वामी रहीं थी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





