
गोगुंदा – रविवार देर रात को पिंडवाड़ा की ओर से उदयपुर जा रहा एक कोयलें से भरा ट्रेलर नेशनल हाईवे 27 पर शिव शक्ति होटल (खाखडी) के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर हाइवे एंबुलेंस हाइवे पेट्रोलियम गोगुंदा पुलिस सहित अग्निशमन विभाग की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।
मौके पर पहुंचे हाइवे एंबुलेंस के ईएमटी अमृत मेघवाल और पायलट कुशवर्धन सिंह झाला ने बताया कि देर रात को एक कोयलें से भरा हुआ ट्रेलर पिंडवाड़ा की ओर से उदयपुर जा रहा था। इस दौरान तेज गति से चल रहा ट्रेलर शिवशक्ति होटल के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उदयपुर जिले के कोलारिया ;फलांद्ध निवासी मुकेश पुत्र हेमाराम मीणा (38) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रेलर में कोयला भरा हुआ था जिसकी वजह से आग लग गई थी और ट्रेलर में एक केन में ऑयल भरा हुआ था जिससे आग लग गई थी। आग की लपटों में चालक झुलस गया था जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ट्रेलर भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गया था। वहीं देर रात को मृतक के शव को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





