Home » प्रदेश » रामा के भैरूदास को पीएचडी की उपाधि, गांव के लोगों ने किया स्वागत

रामा के भैरूदास को पीएचडी की उपाधि, गांव के लोगों ने किया स्वागत

उदयपुर – जिले के बड़गांव ब्लॉक के रामा गांव के भैरूदास पुत्र गुलाबदास वैष्णव को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। भैरूदास नेट क्वालिफाई है और कीर की चौकी के समीप संचालित एक निजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है।

रामा के महेंद्र रावल ने बताया कि भैरूदास वैष्णव रामा के पहले युवा है, जिन्होंने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। भैरूदास ने उदयपुर के जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय (डीम्ड टू बी) से भूगोल संकाय में पीएच.डी. की है।

इन्होंने बड़गांव तहसील क्षेत्र में भूमिगत जल का रबी व जायद की फसल पर प्रभाव को लेकर भौगोलिक अध्ययन किया। इसके अध्ययन के अनुसार बड़गांव क्षेत्र में 96.5 प्रतिशत फसलें भूमिगत जल पर आश्रित हैं, महज 3.5 प्रतिशत फसलें सतही जल से होती हैं। इन्होंने विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर एलआर पटेल के मार्गदर्शन में अपना शोध कार्य पूरा किया।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!