
बड़गांव – शनिवार को विधायक प्रताप गमेती सहित अधिकारियों ने मृतक अंबालाल गमेती के परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। बता दें कि गत दिनों कठार ग्राम पंचायत के जाखडो की भागल के निवासी अंबालाल गमेती की सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत हो गई थी।
वहीं विधायक सहित अन्य अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को 5 लाख का मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा, मुख्यमंत्री विधवा पेंशन योजना, पालनहार योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से मृतक परिवार को लाभान्वित किया गया है।
इस दौरान बड़गांव तहसीलदार हितेश त्रिवेदी, बड़गांव मंडल अध्यक्ष मोहनलाल पटेल, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह झाला, पटवारी राजेंद्र सिंह राव, विकास अधिकारी गजेंद्र सिंह राठौड़ , समाजसेवी भोपाल सिंह मोजावत, लोगर गायरी अरविंद चौहान, दल्लीचंद गमेती, इंद्रलाल गमेती, दिनेश कोठारी युवराज सिंह, मानसिंह , बाबूलाल गमेती, सुरेश गमेती, कनाराम गमेती, भंवर सिंह, मोहन गमेती, खमाण गमेती, मानाराम गमेती, भंवर सिंह, देवी सिंह, उदय सिंह, प्रकाश वैष्णव,गोविंद सिंह मौजूद रहे थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





